MeToo: तनुश्री दत्ता के वकील पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

MeToo: तनुश्री दत्ता के वकील पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-03 15:18 GMT
MeToo: तनुश्री दत्ता के वकील पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

डिडिटल डेस्क, मुंबई। दो साल पहले बॉलीवुड में MeToo मूवमेंट से वापसी करने वाली तनुश्री दत्ता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार तनुश्री का नाम MeToo मूवमेंट में उनकी ओर से केस लड़ने वाले वकील नितिन सतपुते की वजह से सामने आया है। 

दरअसल तनुश्री के वकील नितिन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। नितिन पर उनकी ही साथी वकील ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने खेरवाड़ी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

 

 

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट्स पर हुई आप-बीती बताते हुए एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं नाना ने अपने ऊपर लगे सभी इल्जामों को झूठा बताया था। इसके बाद मामले की जांच हुई और नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी गई। पुलिस ने बीते साल जुलाई में अदालत को बताया था कि उन्हें नाना पाटेकर के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। 

तनु ने दिसंबर में फिर दायर की है याचिका
हालांकि तनुश्री दत्ता ने मुंबई पुलिस के फैसले को गलत बताते हुए फैसले पर नाराजगी जताई थी। इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि पुलिस ने कई गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए। इसके बाद तनुश्री ने दिसंबर 2019 में इस केस में पुलिस द्वारा दायर "बी समरी" रिपोर्ट का विरोध करते हुए अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की।

Tags:    

Similar News