मेंटल कंगना का ये डरावना लुक, देखकर डर जाएंगे आप

मेंटल कंगना का ये डरावना लुक, देखकर डर जाएंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-23 02:54 GMT
मेंटल कंगना का ये डरावना लुक, देखकर डर जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कंगना रनौत और राजकुमार राव की अप​कमिंग फिल्म ""मेंटल है क्या"" इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। इसके नाम को लेकर विवाद जारी है। इसके साथ ही इसके मोशन पोस्टर जारी किए जा रहे हैं। हालही में फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया गया है, जिससे कंगना के कैरेक्टर का आइडिया लगाया जा सकता है। जारी किए गए मोशन पोस्टर में कंगना रनौत बाथटब में बैठी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में चाकू भी है।

तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि "क्या वो बिना किसी बात के ही निष्कर्ष पर पहुंच रही है।" इस पोस्टर को जारी करने का मकसद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुक्ता को बढ़ाना है और फिल्म इस सिलसिले में सफल होती भी नजर आ रही है। इसके पहले भी फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें राजकुमार राव और कंगना रनौत साथ में थे। पोस्टर में बताया गया था कि फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा। बता दें यह फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी। अब खबर है कि यह 26 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन प्रकाश कर रहे हैं। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है। कंगना और राजकुमार राव के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल और अमायरा दस्तूर भी हैं। 
 

Tags:    

Similar News