फिल्म 'पाणी' के लिए प्रियंका को मिला नेशनल अवॉर्ड, निक ने यूं दी बधाई

फिल्म 'पाणी' के लिए प्रियंका को मिला नेशनल अवॉर्ड, निक ने यूं दी बधाई

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-10 08:06 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा की खुशियां इस समय सातवें आसमान पर है। एक तरफ यहां शादी के बाद एक्ट्रेस का कॅरियर खत्म सा हो जाता है। वहीं प्रियंका इतिहास रचती नजर आ रही हैं। निक जोनस भी प्रियंका को पूरा सपोर्ट करते हैं ताकि वे आगे बढ़ सकें। दरअसल, शुक्रवार को 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई, इस दौरान उनके मराठी प्रॉडक्शन तले बनीं फिल्म "पाणी" ने एन्वायरनमेंट कंज़रवेशन कैटिगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता है।

अपने इस अचीवमेंट पर प्रियंका तो खुश हैं ही साथ ही उनके पति निक जोनस भी गर्व महसूस कर रहे हैं। निक ने सोशल मीडिया पर प्रियंका को बधाई दी है।  निक ने ट्वीट कर लिखा कि  "प्रियंका मुझे तुम पर और पूरी @PurplePebblePic टीम पर बहुत गर्व है। "पाणी" फिल्म में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई।"

साथ ही प्रियंका ने भी नेशनल अवॉर्ड जीतने पर इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि ""पाणी" जैसी स्पेशल फिल्म प्रड्यूस कर मैं खुद पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। दूसरा नैशनल अवॉर्ड जीतने पर @purplepebblepictures @madhumalati @siddharthchopra89 को ढेर सारी बधाई।" 

अपनी बात जारी रखते हुए प्रियंका ने लिखा कि "ज्यूरी ने इस फिल्म में लगी हमारी कड़ी मेहनत को पहचाना और सराहा। इसे इन्वाइरन्मेंटल कंजरवेशन पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर नैशनल अवॉर्ड से नवाजा। इसने हमें उन कहानियों को बताने के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है, जिन पर हम दृढ़ता से विश्वास करते हैं। "पाणी" एक छोटी सी कोशिश थी, जिसके जरिए हमने दुनियाभर में पानी की किल्लत को दर्शाने की कोशिश की। हमें इस बात का गर्व है कि फिल्म अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही और हमारी मेहनत को स्वीकारा गया।" 

बता दें प्रियंका ने पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत की थी। इसके बैनर तले वह "वेंटिलेटर", "सरवन", "पहुना: द लिटिल विजिटर्स" और "फायरब्रैंड" जैसी फिल्में प्रड्यूस कर चुकी हैं। साथ ही वे अपनी आने वाली फिल्म "द स्काई इज पिंक" को भी प्रड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में वे फरहान अख्तर साथ नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News