पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं प्रियंका, लिखा ये प्यारा सा मैसेज

पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं प्रियंका, लिखा ये प्यारा सा मैसेज

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-24 07:48 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक बात सभी बहुत अच्छे से जानते होंगे कि वह अपने पिता के बहुत करीब थी। पिता के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए प्रियंका ने अपनी कलाई पर अपने पिता की हैंडराइटिंग में डैडी लिटिल गर्ल का टैटू भी बनाया हुआ है। साल 2013 में जब कैंसर की वजह से उनके पिता का निधन हुआ तो प्रियंका टूट सी गई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे ​किए। आज प्रियंका के पिता की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर प्रियंका ने अपने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट किया है। 

देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "हर साल इस दिन सिद और मैं आपको सरप्राइज करने के अलग-अलग तरीके खोजते थे। लेकिन हम कभी भी पूरी तरह से वो कर नहीं सके, क्योंकि आपको पहले ही सब कुछ पता चल जाता था। मैं आशा करती हूं कि आप जहां कहीं भी होंगे, आपको पता होगा कि आप हर दिन हमारे साथ हैं।"

प्रियंका ने आगे लिखा, "मैं जो कुछ भी करती हूं। मैं आपके बारे में सोचती हूं। मैं जो भी फैसला लेती हूं, मैं आपकी राय जानने की कोशिश करती हूं। मैं आपकी दुआओं के लिए शुक्रगुजार हूं। हैप्पी बर्थडे डैड! काश आप हर दिन हमारे साथ रहते। हम सभी आपको प्यार करते हैं।"

देसी गर्ल द्वारा जो फोटो शेयर की गई है उसके बैकग्राउंड में उनके पिता का पसंदीदा सॉन्ग भी चल रहा है। एक बार प्रियंका ने बताया था कि उनके पिता उनकी मां के लिए सॉन्ग गाया करते थे। प्रियंका के इस पोस्ट को कई सेलिब्रिटीज ने पसंद किया और कमेंट किया है। बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका ने अपने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर पिता संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। अपने पिता को याद करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था कि "6 साल, ऐसा लगता है कि जैसे कल ही हमने आपको खोया है। मैं आपको बहुत याद करती हूं।"

Tags:    

Similar News