BIRTHDAY: 36 की उम्र में रणवीर सिंह के पास हैं करोड़ो की कार का कलेक्शन

BIRTHDAY: 36 की उम्र में रणवीर सिंह के पास हैं करोड़ो की कार का कलेक्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-06 04:27 GMT
BIRTHDAY: 36 की उम्र में रणवीर सिंह के पास हैं करोड़ो की कार का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 में एक सिंधी परिवार में हुआ। बहुत कम लोगों को पता हैं कि, रणवीर का रिश्ता फिल्मी परिवार से हैं। दरअसल, एक्टर की मां अंजू भवनानी और सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर सगी बहन हैं। बता दें कि, रणवीर जल्द ही करण जौहर की अगली फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" में नजर आने वाले है। इसकी घोषणा करण जौहर आज करने वाले है। हालांकि, अब हम आपको बताते हैं बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह की लग्जरी कारों का कलेक्शन-

Aston Martin Rapid S
रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर Aston Martin Rapid S खरीदी थी, ये 552 Bhp पावर और 620 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी भारत में एक्स—शोरूम कीमत 3.29 करोड़ रुपये है। 

Mercedes Benz GLS
रणवीर के कार कलेक्शन में दूसरी कार हैं, मर्सडीज़ बेंज जीएलएस। इसकी शोरूम कीमत 83 लाख रुपये है। ये कार ज्यादा से ज्यादा 255 बीएचपी का पावर और 620 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।

Land Cruiser Prado
रणवीर के पास लैंड क्रूजर प्राडो कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 96.30 लाख रु है। ये कार 170 बीएचपी पावर और 410 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनेरेट करती है।

Maruti Suzuki Ciaz
रणवीर सिंह के पास मारुति सुजुकी सियाज भी है। इसकी खास बात ये हैं कि, 2014 में लॉन्चिंग के दौरान मारुति ने इसे रणवीर को गिफ्ट किया था। भारत में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 8.04 लाख रुपये से शुरू होती है।

Lamborghini Urus 
रणवीर सिंह ने लेम्बोर्गिनी उरुस को अपनी कलेक्शन में शामिल किया था। इस कार की कीमत 3.10 करोड़ रुपये है।

 

Tags:    

Similar News