लंबे समय बाद दीपिका से मिलने पर उन्हें ऐसे ट्रीट करते हैं रणवीर

लंबे समय बाद दीपिका से मिलने पर उन्हें ऐसे ट्रीट करते हैं रणवीर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-13 09:06 GMT
लंबे समय बाद दीपिका से मिलने पर उन्हें ऐसे ट्रीट करते हैं रणवीर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक आइडल कपल की डेफिनेशन में सटीक बैठते हैं। वे अक्सर फैंस को रिलेशनशिप गोल देते रहते हैं। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होता दिखाई दिया है। दोनों हर वक्त एक दूसरे के साथ खड़े हुए दिखाई दिए हैं। जब भी लोग दीपिका और रणवीर को ट्रोल करते हैं तो दोनों एक दूसरे का बचाव करते नजर आते हैं। रणवीर हर वक्त दीपिका का बेस्ट हस्बैंड बनने की कोशिश करते हैं। हालही में रणवीर सिंह ने एक फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब वे बहुत समय बाद दीपिका से मिलते हैं, तब क्या करते हैं।

दरअसल, रणवीर सिंह ने हाल ही में फेमिना मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस मैगजीन के लिए रणवीर ने इंटरव्यू भी दिया। इंटरव्यू में रणवीर ने अपनी जिंदगी और जिंदगी की सबसे कीमती इंसान दीपिका के बारे में बात की। रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण की अनजानी खासियत के बारे में बताया था और इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी एक क्यूट बात सामने आई है। जब रणवीर से पूछा गया कि जब वे दीपिका से बहुत समय बाद मिलते हैं, तब क्या करते हैं। इस पर रणवीर ने कहा कि "मैं अपनी बीवी को पकड़कर किस करता हूं।"

फेमिना ने अपने आफिशियल प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें आप रणवीर को बोलते हुए सुन सकते हैं। रणवीर की इस बात फैंस पागल हो गए। उनके एक फैन ने कमेंट किया कि "मैं रणवीर की इस बात के लिए उन्हें किस करना चाहती हूं।"

इस इंटरव्यू में रणवीर ने अपने करियर के बारे में भी बात की। रणवीर ने बताया कि वे फिल्म तख्त में काम कर रहे है। फिल्म में उनका रोल बहुत खास है। रणवीर ने बताया कि  "मैं हमेशा से करण जौहर के साथ काम करना चाहता था और उन्होंने मुझे एक बेमिसाल कहानी में बढ़िया रोल दिया है। ऐसा रोल मैंने पहले कभी नहीं किया है और मुझे यकीन है कि मैं इस रोल को यादगार बना सकता हूं।"

Tags:    

Similar News