सुशांत सिंह राजपूत का 35वां बर्थ-डेः ब्रेक देने वाली एकता कपूर हुई इमोशनल, वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात  

सुशांत सिंह राजपूत का 35वां बर्थ-डेः ब्रेक देने वाली एकता कपूर हुई इमोशनल, वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात  

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-21 06:05 GMT

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  14 जून की सुबह जब यह खबर सामने आई कि सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे, तो फैंस को विश्वास ही नहीं हुआ। आज (21 जनवरी) सुशांत का 35वां बर्थ-डे है। इस मौके पर उन्हें याद करते हुए एकता कपूर ने लिखा कि सुशांत तारों और ब्रह्मांड से बहुत प्यार करता था, उन्होंने  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि, Sushi forever! Shining bright like a star!...। 
 
एकता ही हैं, जिन्होंने सुशांत को सबसे बड़ा ब्रेक दिया था। एकता के शो "किस देश में है मेरा दिल" से सुशांत ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, उन्होंने एकता के एक अन्य शो "पवित्रा रिश्ता" में मानव देवामुख की भूमिका निभाई और लोकप्रियता हासिल की, यह शो बालाजी ग्रुप का सबसे सफल टीवी धारावाहिक है। एकता ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो भी इन शो के दौरान का शेयर किया है। इस वीडियो के अंत में लिखा है कि हमारे मानव को याद करते हुए। 

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 34 साल की उम्र में पिछले साल जून में उनके मुंबई के घर में हुआ था। एकता ने आगे लिखा कि, उन्होंने चैनल के क्रिएटिव हैड को विश्वास दिलाया था कि सुशांत मानव के चरित्र के लिए सही विकल्प होगा और उसकी मुस्कान लाखों लोगों का दिल जीत लेगी। 

पांच साल तक चलने वाले शो "पवित्रा रिश्ता" में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिकाओं में थे। शो समाप्त होने के बाद, सुशांत ने 2013 में बॉलीवुड में फिल्म "काई पो चे" के साथ अपना फिल्मी डेब्यू किया। 

 

 

Tags:    

Similar News