भंसाली ने​ खिसका दी इंशाअल्लाह की रिलीज डेट, फिर भी ईद पर मिलेंगे सलमान

भंसाली ने​ खिसका दी इंशाअल्लाह की रिलीज डेट, फिर भी ईद पर मिलेंगे सलमान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-26 07:56 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म इंशाअल्लाह की रिलीज डेट टाले जाने की घोषणा की है। फिल्म में सलमान पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। सलमान ने रविवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी और 2020 में ईद पर किसी अन्य फिल्म के साथ आने का वादा किया।

उन्होंने लिखा, संजय लीला भंसाली की फिल्म की रिलीड डेट आगे खिसका दी गई है, लेकिन फिर भी मैं आप सबसे ईद 2020 पर मिलूंगा। इंशा-अल्लाह।

संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह की रिलीज में देरी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। सलमान और भंसाली इससे पहले 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद भंसाली की फिल्म सांवरिया (2007) में सलमान ने कैमियो किया था।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News