शाहरुख को बधाई देने बंगले पर पहुंचे फैंस, एक्टर की झलक देख ऐसा था फैंस का रिएक्शन

शाहरुख को बधाई देने बंगले पर पहुंचे फैंस, एक्टर की झलक देख ऐसा था फैंस का रिएक्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-02 03:52 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज अपना 54 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर उनके फैंस में खास दीवानगी देखने को मिल रही है। हर  बार की तरह इस बार भी उनके फैंस उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर ​रहे थे। शाहरुख से भी अपने फैंस का यह इंतजार देखा नहीं गया और अपने फैंस को सरप्राइज देने वे देर रात बालकनी में आए। 

शाहरुख ने बालकनी में आकर हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर फैंस का अभिनंदन किया और प्यार के लिए शु​क्रिया कहा। शाहरुख को बालकनी में देखकर उनके फैंस का ठिकाना नहीं रहा और वे एसआरके को चिल्ला चिल्ला कर जन्मदिन की बधाई देने लगे। इस नजारे को कई लोगों ने कैमरे में कैद भी किया। 

बता दें 2 नवम्बर 1965 को नई दिल्ली में जन्में शाहरुख ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म दीवाना से की थी। फिल्म जगत में 28 साल गुजार चुके शाहरुख की आज भी बादशाहत बरकरार है। 

Tags:    

Similar News