Hungama 2 : शिल्पा शेट्टी का "हंगामा 2" से कमबैक, फिल्म का ट्रेलर रिलीज, क्या चल पाया परेश रावल का जादू ?

Hungama 2 : शिल्पा शेट्टी का "हंगामा 2" से कमबैक, फिल्म का ट्रेलर रिलीज, क्या चल पाया परेश रावल का जादू ?

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-01 11:20 GMT
Hungama 2 : शिल्पा शेट्टी का "हंगामा 2" से कमबैक, फिल्म का ट्रेलर रिलीज, क्या चल पाया परेश रावल का जादू ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। "हंगामा" की दूसरी फिल्म , "हंगामा 2" का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ये एक मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म है, जिसमें हंगामा की तरह एक बार फिर परेश रावल काफी कन्फ्यूज हैं और उनके इस किरदार को देखकर आपको बहुत हंसी आने वाली है। 18 साल बाद हंगामा का सिक्वल रिलीज होने वाला है, जिसमें शिल्पा शेट्टी अपना कमबैक कर रही है। 

फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, परेश रावल, प्रनिता, मिजान और राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आ रहे है। अगर आप कॉमेडी का तड़का देखना चाहते हैं तो इसके ट्रेलर को देख सकते है। फिल्‍म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे है। ट्विटर पर #Hungama2 ट्रेंड भी हो रहा है। हालांकि ये फिल्म 23 जुलाई 2021 को डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि, ये फिल्म हंगामा फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म है। हंगामा 2003 में रिलीज हुई थी। हंगामा में अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी और रिमी सेन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी।

Full View

Tags:    

Similar News