कोहरे की वजह से 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

कोहरे की वजह से 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

IANS News
Update: 2020-01-03 16:00 GMT
कोहरे की वजह से 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
हाईलाइट
  • कोहरे की वजह से 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रेल ने कोहरे की वजह से 10 पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही रद्द कर दी है। ये ट्रेन 4 जनवरी से 29 फरवरी तक नहीं चलेगी।

इनमें अंबाला कैंट और कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली डीएमयू, कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट डीएमयू, दिल्ली-फिरोजपुर कैंट पैसैंजर, शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-दिल्ली ईमयू हैं। इसके अलावा नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू को शनिवार और रविवार को छोड़कर सभी दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News