11 हजार करोड़ी Paytm मालिक ने दान किए 10 हजार, सोशल मीडिया पर ट्रोल

11 हजार करोड़ी Paytm मालिक ने दान किए 10 हजार, सोशल मीडिया पर ट्रोल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-19 07:41 GMT
11 हजार करोड़ी Paytm मालिक ने दान किए 10 हजार, सोशल मीडिया पर ट्रोल
हाईलाइट
  • एक ट्वीटर यूजर ने लिखा पेटीएम की दौलत 1.7 बिलियन डॉलर है।
  • केरल में बाढ़ से आई तबाही के बाद दान करने का सिलसिला जारी है।
  • विजय ने ट्विटर पर मोबाइल मैसेज का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Paytm और 1.7 बिलियन (लगभग 11 हजार करोड़) की अकूत संपत्ति के मालिक को इन दिनों ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के कारण लोग विजय शेखर शर्मा का मजाक उड़ा रहे हैं। विजय ने ट्विटर पर मोबाइल मैसेज का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें केरल बाढ़ के लिए 10 हजार रुपए दान करने की बात लिखी थी। इस पोस्ट के बाद लोगों ने ट्विटर पर ही उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा पेटीएम की दौलत 1.7 बिलियन डॉलर है, लेकिन भारतीय युवा उद्यमी 10 हजार रुपए दान करके अपनी कंपनी का प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि केरल में बाढ़ से आई तबाही के बाद दान करने का सिलसिला जारी है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे दर्जनों राज्य करोड़ों रुपए राहत के लिए दे चुके हैं। इसके अलावा पूरे देश के लोग जगह-जगह से मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद के लिए पैसे दान कर रहे हैं। पैसे के अलावा कपड़े और खाने की चीजें भी इकट्ठा करके लोग केरल भेज रहे हैं। विजय शेखर ने शुक्रवार को स्क्रीनशॉट ट्वीट किया था। हालांकि, आलोचना के बाद विजय शेखर शर्मा ने अपना ट्वीट हटा लिया। बता दें कि Paytm के जरिये लोग 48 घंटे में करीब 10 करोड़ रु. राहत कोष में भेज चुके हैं। अपना पक्ष रखते हुए विजय शेखर शर्मा ने कहा कि उन्होंने दूसरों को प्रेरित करने के लिए ट्वीट किया था।

 

 

Tags:    

Similar News