Budget 2020: वित्त मंत्री ने SC, ST और OBC के लिए की ये बड़ी घोषणा

Budget 2020: वित्त मंत्री ने SC, ST और OBC के लिए की ये बड़ी घोषणा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-01 08:32 GMT
Budget 2020: वित्त मंत्री ने SC, ST और OBC के लिए की ये बड़ी घोषणा
हाईलाइट
  • OBC व SC कल्याण के लिए 53
  • 700 करोड़ रुपए का प्रोविजन
  • ST के कल्याण और विकास के लिए 53
  • 700 करोड़ रुपए
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9
  • 000 करोड़ रुपए की घोषणा की गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार यानी 1 फरवरी को लोकसभा में मोदी सरकार 2.0 का दूसरा केंद्रीय बजट 2020 पेश किया। बजट में उन्होंने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तीनों वर्गों के विकास और कल्याण के लिए बड़े ऐलान किए। उन्होंने SC और OBC के विकास के लिए 85,000 करोड़ रूपए की घोषणा की। वहीं ST के कल्याण और विकास के लिए 53,700 करोड़ रुपए का प्रोविजन दिया गया। इसके अलावा निर्मला ने बताया कि "वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए 9,000 करोड़ रुपए का बजट है।"

2019 में क्या था बजट
2019-2020 में पेश किए गए बजट में SC वर्ग के विकास और कल्याण के लिए 76,801 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जो 2018-19 के प्रावधान से 35.6 फीसदी ज्यादा था। वहीं ST वर्ग के कल्याण और विकास के लिए 50,086 करोड़ रुपए का बजट रखा गया था। यह आंकड़ा 2018-19 के बजट से 28 फीसदी अधिक था।

Tags:    

Similar News