चीन का जहाज निर्माण उद्योग विश्व में पहले स्थान पर बरकरार

चीन का जहाज निर्माण उद्योग विश्व में पहले स्थान पर बरकरार

IANS News
Update: 2020-07-12 15:00 GMT
चीन का जहाज निर्माण उद्योग विश्व में पहले स्थान पर बरकरार
हाईलाइट
  • चीन का जहाज निर्माण उद्योग विश्व में पहले स्थान पर बरकरार

बीजिंग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व जहाजरानी उद्योग कोविड-19 महामीर से गंभीर रूप से प्रभावित है, लेकिन चीन का जहाज निर्माण उद्योग नये चक्र के वृद्धि दौर में बना हुआ है। इस साल की पहली छमाई में चीनी जहाज निर्माण उद्योग के तीन बड़े सूचकांक विश्व में पहले स्थान पर बरकरार हैं।

11 जुलाई को चीन का जहाजरानी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी समुद्री अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के अनुसार, चीनी जहाज निर्माण उद्योग का अच्छा विकास हो रहा है और विश्व में उसकी मजबूत प्रतिस्पर्धा शक्ति है।

संबंधित आंकड़ों के मुताबिक चीन से प्राप्त जहाज निर्माण के नये आर्डर विश्व में 65.4 प्रतिशत हैं और चीन के पास कुल आर्डर विश्व के कुल आर्डरों का 48.3 प्रतिशत है और पूरे किये गये आर्डरों की संख्या विश्व में 37 प्रतिशत है, जो शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

उधर, वर्ष 2019 में चीनी जहाज निर्माण उद्यमों ने 11820 करोड़ युआन का अतिरिक्त मूल्य हासिल किये जो गतवर्ष से 11.3 प्रतिशत बढ़ा है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Tags:    

Similar News