गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1045 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

क्लोजिंग बेल गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1045 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Manmohan Prajapati
Update: 2022-06-16 10:42 GMT
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1045 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी 331.55 अंक की गिरावट के साथ 15
  • 360.60 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1
  • 045.60 अंक की गिरावट के साथ 51
  • 495.79 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (16 जून, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,045.60 अंक यानी कि 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ 51,495.79 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 331.55 अंक यानी कि 2.11% की गिरावट के साथ 15,360.60 के स्तर पर बंद हुआ। 


जबकि बैंक निफ्टी ने 721.90 अंक गिरकर 32617.10 पर समाप्ति दी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट रही जो व्यापक बिकवाली का संकेत है। सभी क्षेत्र विशेष के सूचकांक लाल रंग में बंद हुए। मेटल सूचकांक 5.41 प्रतिशत गिरा, उसके पश्चात कमोडिटी सूचकांक में 3.43 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में मात्र दो शेयरों, ब्रिटानिया एवं नेस्ले में लाभ दिखा जबकि टाटा स्टील, ओएनजीसी, टाटा मोटर तथा हिंडाल्को में सबसे अधिक हानि रही। इंडिया विक्स 20 से ऊपर 22.87 पर 3.25 प्रतिशत बढ़ कर बंद हुआ।

तकनीकी रूप से निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर एक बड़ा बियरिश माराबोजू कैंडल बनाया है तथा 21 दिनों के डीएमए के नीचे बंद हुआ है जो दुर्बलता का संकेत दे रहा है। इसके अतिरिक्त निफ्टी 15860 के स्तर से अवरोध का सामना कर रहा है तथा इसने अपने होरिजेंटल लाइन से नीचे समाप्ति दे एक ब्रेकडाउन दिया है जो बाजार के रुख में और अधिक दुर्बलता का संकेत है।फिर निफ्टी ने 100 आवरली मूविंग एवरेज के नीचे बन्दी दी है जो नीचे की चाल का द्योतक है। 

मोमेन्टम संकेतक स्टोकॉस्टिक एवं एमएसीडी दैनिक चार्ट पर नकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं, ये भी मंदी की पुष्टि करता है।निफ्टी 15240 पर सपोर्ट ले सकता है, तेजी आने पर 15860 एक तात्कालिक अवरोध है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32300 तथा अवरोध 33800 है। कुलमिला कर निफ्टी चार्ट पर दुर्बल लग रहा है, 15240 तोड़ने पर 15000 का स्तर दिख सकता है। रूस यूक्रेन युद्ब पर कोई सकारात्मक समाचार ही मार्केट की मंदी के रूख में परिवर्तन ला सकता है।

पलक कोठारी
रीसर्च एसोसिएट
चॉइस ब्रोकिंग

Source: Choice India

Tags:    

Similar News