औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 15800 पर बंद हुआ

क्लोजिंग बेल औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 15800 पर बंद हुआ

Manmohan Prajapati
Update: 2022-05-19 10:53 GMT
औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 15800 पर बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 430.90 अंक फिसलकर 15
  • 809.40 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 1
  • 416.30 अंक टूटकर 52
  • 792.23 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैश्विक संकेतो एवं कमजोर एसजीएक्स के कारण देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (19 मई 2022, गुरुवार) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी कि 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ 52,792.23 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 430.90 अंक यानी कि 2.65 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 15,809.40 के स्तर पर बंद हुआ।  

जबकि बैंक निफ्टी ने 848.05 अंक गिर 33315.65 पर समाप्ति दी। इंडिया विक्स 10.13 प्रतिशत बढ़ कर 24.56 पर बंद हुआ जो आने वाले सत्रों में और अधिक उतार चढ़ाव आने का संकेत देता है। निफ्टी के 50 शेयरों में 47 लाल बंद हुए जो व्यापक बिक्री दर्शाते हैं। सभी क्षेत्र विशेष  सूचकांक नीचे रहे।

मेटल, आईटी सूचकांकों में 4-5 प्रतिशत गिरावट आयी। एकपक्षीय गिरावट के पश्चात भी निफ्टी के शेयरों में आईटीसी, डॉ रेड्डी, पावर ग्रिड प्रमुख बढ़ने वाले शेयर रहे। विप्रो, एचसीएल टेक, इंफी, टीसीएस तथा टेक महिंद्रा में सर्वाधिक गिरावट हुई। दैनिक चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडल बनाया है जो आने वाले सत्र के लिए गिरावट का संकेत है। निफ्टी हॉरिजॉन्टल लाइन पर 15750 पर सपोर्ट दिखा रहा है जो  मेक या ब्रेक स्तर है। 

इसके अतिरिक्त निफ्टी 21 दिनों के मासिक मूविंग एवरेज के ऊपर टिके रहने में सफल रहा है।यह निचले स्तरों से पुनः उछाल आने की संभावना का संकेत दे रहा है। हालांकि मोमेंटम संकेतक एमएसीडी एवं स्टॉकिस्टिक नकारात्मक क्रॉसओवर के ट्रेंड में हैं तथा ओवेरसोल्ड क्षेत्र में ट्रेडिंग कर रहे हैं जो निफ्टी में साइडवेज से नकारात्मक ट्रेड का संकेत है। निफ्टी 15700 पर सपोर्ट ले सकता है।इसको तोड़ने पर 15500 तक की गिरावट आ सकती है। बढ़ने पर 16000 तात्कालिक बाधा है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32800 तथा अवरोध 34500 है।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 900 अंक की गिरावट के साथ 53,308 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 15,971 के स्तर पर खुला था।

पलक कोठारी
रिसर्च एनालिस्ट
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)

Source: Choice India

Tags:    

Similar News