सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,850 के ऊपर

क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,850 के ऊपर

Manmohan Prajapati
Update: 2023-02-03 10:16 GMT
सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,850 के ऊपर
हाईलाइट
  • निफ्टी 243.65 पॉइंट बढ़कर 17
  • 854.05 के स्तर पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 909.64 अंक बढ़कर 60
  • 841.88 के स्तर पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (03 फरवरी 2023, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद  हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 909.64 अंक यानी कि 1.52% बढ़कर 60,841.88 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 243.65 पॉइंट यानी कि 1.38% बढ़कर 17,854.05 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार (03 फरवरी 2023, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 441.93 अंक यानी कि 0.74% बढ़कर 60,374.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 112.80 पॉइंट यानी कि 0.64% बढ़कर 17,723.20 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 224.16 अंक यानी कि 0.38% की बढ़त के साथ 59,932.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 5.90 यानी कि 0.033% की गिरावट के साथ 17,610.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News