सेंसेक्स 169 अंक ऊपर, निफ्टी 17,650 के आसपास बंद हुआ

क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 169 अंक ऊपर, निफ्टी 17,650 के आसपास बंद हुआ

Manmohan Prajapati
Update: 2023-01-30 10:23 GMT
सेंसेक्स 169 अंक ऊपर, निफ्टी 17,650 के आसपास बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 44.60 पॉइंट नीचे 17
  • 648.95 के स्तर पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 169.51 अंक नीचे 59
  • 500.41 के स्तर पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (30 जनवरी 2023, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 169.51 अंक यानी कि 0.29% नीचे 59,500.41 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.60 पॉइंट यानी कि 0.25% नीचे 17,648.95 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 562.96 अंक यानी कि 0.95% नीचे 58,767.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 142.30 पॉइंट यानी कि 0.81% नीचे 17,462 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते सत्र (27 जनवरी 2023, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और 
शाम को बंद होते समय बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 874.16 अंक यानी कि 1.45% नीचे 59,330.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 287.60 पॉइंट यानी कि 1.61% नीचे 17,604.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News