गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले

क्लोजिंग बेल गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले

Manmohan Prajapati
Update: 2022-02-17 10:49 GMT
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले
हाईलाइट
  • निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 305 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 105 अंक की गिरावट के साथ 57
  • 892 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (17 फरवरी, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 105 अंक की गिरावट के साथ 57,892 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 18 अंक की गिरावट के साथ 17,305 के पार बंद हुआ।

पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट हुए जारी, यहां जानें मिली राहत या बढ़े दाम

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 223 अंकों की तेजी के साथ 58,220 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी सूचकांक 85 अंक की बढ़त के साथ 17,407 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (16 फरवरी, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 145 अंक की गिरावट के साथ 57,997 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी सूचकांक 30 अंक की गिरावट के साथ 17,322 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

Tags:    

Similar News