गरीब नहीं है भारत, देश के 2.45 लाख लोग हैं करोड़पति

गरीब नहीं है भारत, देश के 2.45 लाख लोग हैं करोड़पति

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-14 14:10 GMT
गरीब नहीं है भारत, देश के 2.45 लाख लोग हैं करोड़पति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रेडिट स्विस ग्लोबल वेल्थ ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि देश में लोगों की संपत्ति 9.9 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और भारत में इस समय करोड़पति लोगों की संख्या 2.45 लाख है। रिपोर्ट के अनुसार इस समय में भारत की घरेलू संपदा 3,26,987 अरब रुपए है। इस रिपोर्ट में देश में 2022 तक धनवान लोगों की संख्या 3.72 लाख होने की उम्मीद है।

760 लोगों पर 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति
रिपोर्ट में बताया गया है कि देश की धन दौलत में जहां एक ओर वृद्धि हो रही है तो वहीं यहां पर हर व्यक्ति को इसका लाभ न मिलने से देश में गरीबी भी है। रिेपोर्ट के अनुसार देश की 92 प्रतिशत लोगों के पास 653975 रुपये से कम की संपत्ति है तो 0.5 प्रतिशत यानी 42 लाख लोगों के पास 6539750 रुपये से अधिक संपत्ति है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के सबसे धनवान 1 प्रतिशत लोगों में भारत के 340,000 लोग हैं। इसके साथ ही भारत के 760 लोगों पर 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो वहीं 1,820 भारतीय 5 करोड़ डॉलर के मालिक हैं।

क्रेडिट स्विस ग्लोबल वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2000 से देश के लोगों की संपत्ति में हर साल होने वाली यह वृद्धि वैश्विक औसत 6 फीसदी अधिक है। रिपोर्ट में देश की संपत्ति में 451 अरब डॉलर की वृद्धि बताई गई है। साथ ही सबसे अधिक धन एकत्र करने के मामले में देश को 8वां स्थान दिया गया है। 

Similar News