चीनी राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में घरेलू पर्यटन आय 6 खरब युआन से अधिक

चीनी राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में घरेलू पर्यटन आय 6 खरब युआन से अधिक

IANS News
Update: 2019-10-08 15:00 GMT
चीनी राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में घरेलू पर्यटन आय 6 खरब युआन से अधिक

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के सात अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय दिवस की सात दिनों की छुट्टियों में पूरे देश में पर्यटकों की संख्या 78 करोड़ 20 लाख रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 7.81 प्रतिशत अधिक थी।

उधर घरेलू पर्यटन की आय 6 खरब 49 अरब 71 करोड़ युआन रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 8.47 प्रतिशत अधिक रही। सकारात्मक कारणों से पर्यटकों की संतुष्टि लगातार बढ़ रही है।

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में संस्कृति से पर्यटन को बढ़ावा देने का बड़ा प्रभाव पड़ता है। आंकड़ों के अनुसार, 66.4 प्रतिशत पर्यटकों ने मानविकी पर्यटक आकर्षण स्थल की यात्रा की, 59.45 प्रतिशत के पर्यटकों ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जिलों की यात्रा की। 78.84 प्रतिशत पर्यटकों ने राष्ट्रीय दिवस मनाने के विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया। छुट्टियों में 30.57 प्रतिशत पर्यटकों ने सेल्फ ड्राइविंग टूर किया।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Similar News