फोर्ब्‍स की सबसे अमीर अमेरिकी महिलाओं की लिस्‍ट में तीन भारतीय शामिल

फोर्ब्‍स की सबसे अमीर अमेरिकी महिलाओं की लिस्‍ट में तीन भारतीय शामिल

Manmohan Prajapati
Update: 2019-06-08 12:00 GMT
फोर्ब्‍स की सबसे अमीर अमेरिकी महिलाओं की लिस्‍ट में तीन भारतीय शामिल
हाईलाइट
  • इस लिस्ट में तीन सबसे अमीर भारतीय महिला शामिल
  • जयश्री उल्लाल
  • नीरजा सेठी और नेहा नरखेड़े लिस्ट में शामिल
  • फोर्ब्स ने जारी की 80 सेल्फ मेड वुमन लिस्ट 2019

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल की तीन महिलाओं को फोर्ब्स की 80 सेल्फ मेड वुमन लिस्ट 2019 में सबसे अमीर अमेरिकी महिलाओं में स्थान मिला है। हाल ही में फोर्ब्स ने अमेरिका की 80 ऐसी धनी महिलाओं की सूची जारी की, जिन्होंने अपनी काबेलियत के बलबूते अपनी किस्मत लिखी और आज सफल कारोबार के साथ अपार संपत्ति की मालकिन भी हैं। इस सूची में शीर्ष पर एबीसी सप्लाय की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स हैं। फोर्ब्स के अनुसार इनके पास सात अरब डॉलर की संपत्ति है।

फोर्ब्स की सूची 'अमेरिका'ज रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमन 2019 में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयश्री उल्लाल, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में परामर्श देने वाली तथा आउटसोर्सिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी सिंटेल की सह-संस्थापक नीरजा सेठी और स्ट्रीमिंग डेटा प्रौद्योगिक कंपनी कंफ्लुएंट की मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सह-संस्थापक नेहा नरखेड़े को शामिल किया गया है।आइए जानते हैं इन तीनों महिलाओं के बारे में...

जयश्री उल्लाल
58 वर्षीय जयश्री उल्लाल सूची में 18वें स्थान पर हैं। उनके पास अरिस्टा के शेयरों की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 1.40 अरब डॉलर की संपत्ति है। लंदन में पैदा हुई तथा भारत में पली-बढ़ी उल्लाल अब अमेरिका की सबसे धनी पारिवारिक कार्यकारियों में से एक हैं। अब वह अमेरिका की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। जयश्री उल्लाल के पास 1.4 बिलियन अमेरिकन डॉलर की संपत्ति है। 58 वर्षीय उल्लाल अपनी कंपनी की पांच प्रतिशत की शेयर धारक हैं। 

नीरजा सेठी
सेठी इस सूची में 23वें स्थान पर हैं। 64 वर्षीय नीरजा ने 1980 में अपने पति भारत सेठी के साथ मिलकर मिशीगन मौजूद अपने अपार्टमेंट में दो हजार डॉलर के मामूली निवेश के साथ सिंटेल कंपनी की स्थापना की थी। उनके पास एक अरब डॉलर की संपत्ति है। सिन्टेल कंपनी की ये सहसंस्थापक हैं। नीरजा सेठी की कंपनी में 510 मिलियन अमेरिकन डॉलर की हिस्सेदारी है।

नेहा नरखेड़े
नरखेड़े सूची में 60वें स्थान पर हैं और उनके पास 36 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। इनके पास कुल 360 मिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है। इन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। नरखड़े ने 'अपाची काप्का' सॉफ्टवेयर डिवेलप किया है, जो डॉटा मैनेजमेंट में कारगर है। 34 वर्षीय नरखेड़े के 2.5 अरब डॉलर बाजार मूल्य वाली उनकी कंपनी के ग्राहकों में गोल्डमैन सैक्श, नेटफ्लिक्स और उबर जैसी कपनियां शामिल हैं। 

ये महिलाएं भी शामिल
इस सूची में 10वें स्थान पर ओपरा विनफ्रे, 12वें स्थान पर फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग, 23वें स्थान पर रियलिटी स्टार काइली जेनर, 29वें स्थान पर फैशन डिजायनर टोरी बर्च, 37वें स्थान पर पॉप स्टार रिहाना, 39वें स्थान पर मैडोना, 51वें स्थान पर बियोंसे, 56वें स्थान पर लेखिका डैनिएल स्टील, 63वें स्थान पर टीवी कलाकार एलेन डीजेनेरेस और 80वें स्थान पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News