Fuel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं राहत, जानें आज के दाम

Fuel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं राहत, जानें आज के दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-19 03:46 GMT
Fuel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं राहत, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हुई वृद्धि के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमते भी आसमान छूती नजर आ रही हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार (19 नवंबर) को लगातार छठवें दिन पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की  है। वहीं डीजल भी महंगा हुआ है।

आज दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बता दें कि इससे पहले सोमवार (18 नवंबर) को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। क्या है आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं... 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.20 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 79.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 76.89 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 77.13 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

डीजल की कीमत
इसी तरह डीजल की कीमत दिल्ली में 65.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में 69.06 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत  68.25 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 69.59 रुपए चुकाना होंगे।

कच्चे तेल की कीमतें
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले सत्र की गिरावट के बाद फिर तेजी का रुख बना हुआ है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में इस महीने दो डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले महीने 31 अक्टूबर को आईसीई पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी अनुबंध 60.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था जबकि मंगलावार को ब्रेंट क्रूड के जनवरी अनुबंध में 60.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा है।
 
  

Tags:    

Similar News