नवंबर के पहले दिन मिली राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल- डीजल की कीमत

वाहन ईंधन कीमत नवंबर के पहले दिन मिली राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल- डीजल की कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2022-11-01 03:42 GMT
नवंबर के पहले दिन मिली राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल- डीजल की कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर माह का पहला दिन देशवासियों के लिए राहत भरा रहा। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (01 नवंबर 2022, मंगलवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि रेट में स्थिरता की यह राहत करीब 4 माह से जारी है। इस बीच कच्चे तेल में कई बार भारी गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने इसका कोई लाभ जनता को नहीं दिया। 

आपको बता दें कि, बीते दिनों कच्चा तेल 7 माह के निचले स्तर से होकर गुजरा था। इसके बाद से इसमें उतार चढ़ाव की स्थिति बरकरार है। आखिरी बार 22 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News