पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतें हो गईं जारी, जानें अपने शहर के रेट

वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतें हो गईं जारी, जानें अपने शहर के रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2022-10-03 03:16 GMT
पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतें हो गईं जारी, जानें अपने शहर के रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (03 अक्टूबर 2022, सोमवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, डॉमेस्टिक मार्केट में वाहन ईंधन के दाम में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं आया है। यह हालात, करीब 4 माह से बने हुए हैं, जब सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल में भारी गिरावट के बावजूद आमजन को राहत के रूप में दाम में स्थिरता को जारी रखा है।

फिलहाल कच्चे तेल में मामूली तेजी आई है, लेकिन इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल प‍िछले 9 महीने के न‍िचले स्‍तर पर रहा है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। आइए जानते हैं आज के रेट... 

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News