चुनावी मौसम ने दिलाई पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत, जानें आज के दाम

फ्यूल प्राइज चुनावी मौसम ने दिलाई पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत, जानें आज के दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-04 03:17 GMT
चुनावी मौसम ने दिलाई पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत, जानें आज के दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार में नजर आता है। हालांकि ये असर उतना नहीं होता, जो कच्चे तेल में बढ़ोतरी होने पर दिखाई देता है। बता दें कि आज  (04 दिसंबर, शनिवार) लगातार 29वें दिन भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने वाहन ईंधन के दाम में स्थिरता बना रखी है। जिसका कारण कच्चे तेल में गिरावट है यानी कि इन कंपनियों ने दाम में कोई कटौती नहीं की है। लेकिन बीते दिनों इसी कच्चे तेल में तेजी का हवाला देकर पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम में बेतहाशा वृद्धि की गई थी। 

फिलहाल, वाहन ईंधन पर भारी भरकम टैक्स वसूलने वाली केंद्र और कई राज्य सरकारों ने दिवाली से पहले हल्की सी राहत देने का काम किया है। जब वैट के प्रतिशत को घटा दिया गया। यह चुनावी मौसम है, जिसकी वजह से ऐसा संभव हो सका है। क्योंकि इससे पहले साल भर कई विरोध प्रदर्शन के बाद भी वाहन ईंधन के दाम में सरकारों ने वैट को कम तो नहीं किया था, बल्कि इसमें कोई भी हस्तक्षेप करने की स्थिति में ना होने की बात जरूर की गई थी। 

वित्त वर्ष 2022 में कपड़ा क्षेत्र की सालाना बिक्री में सुधार की मजबूत मांग

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

पेटीएम ने दूसरी तिमाही के परिणाम साझा किए: ओपीएस से राजस्व 64 प्रतिशत बढ़ा

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Tags:    

Similar News