क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

वाहन ईंधन कीमत क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2022-11-04 03:51 GMT
क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.96 डॉलर गिरकर 94.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई 1.14 डॉलर की गिरावट के साथ 87.90 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर कारोबार कर रहा है। इसी बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (04 नवंबर 2022, शुक्रवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि, बीते 4 माह से सरकारी तेल कंपनियों ने जनता को राहत के नाम पर सिर्फ भाव में स्थिरता ही बांटी है। आखिरी बार 22 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News