सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या सरकारी तेल कंपनियां करेंगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कटौती? या मिलेगी सिर्फ दाम में स्थिरता की राहत

वाहन ईंधन कीमत सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या सरकारी तेल कंपनियां करेंगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कटौती? या मिलेगी सिर्फ दाम में स्थिरता की राहत

Manmohan Prajapati
Update: 2022-08-05 03:43 GMT
सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या सरकारी तेल कंपनियां करेंगी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कटौती? या मिलेगी सिर्फ दाम में स्थिरता की राहत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को क्रूड ऑयल फिसलकर छह महीने के निचले स्तर पर आ गया। ऐसे में माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कटौती हो सकती है। हालांकि देश की तेल कंपनियां अब तक सिर्फ दाम में स्थिरता की राहत ही बांटती आई हैं। ऐसा कई बार देखा गया है जब सरकारी तेल कंपनियां कच्चा तेल महंगा होने पर वाहन ईंधन के दाम बढ़ाती हैं लेकिन सस्ता होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं घटातीं।

यही कारण भी है जब 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। बात करें आज (05 अगस्त 2022, शुक्रवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल जानते हैं आज के भाव...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News