कच्चे तेल में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों में क्या हुआ असर

वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों में क्या हुआ असर

Manmohan Prajapati
Update: 2022-12-05 04:06 GMT
कच्चे तेल में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों में क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल 10 महीने के निचले स्तर पर जा पहुंचा है। हालांकि, इसका कोई भी लाभ भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आमजनता को नहीं दिया है। यहां आज (05 दिसंबर 2022, सोमवार) भी पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के रेट ज्यों के त्यों बने हुए हैं। 

मालूम हो कि, वाहन ईंधन के दाम में स्थिरता के यह हालात करीब 4 माह से भी अधिक समय से बने हुए हैं। आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News