एक लीटर पेट्रोल- डीजल के लिए आज इतनी चुकाना होगी कीमत, जानें लेटेस्ट रेट

वाहन ईंधन कीमत एक लीटर पेट्रोल- डीजल के लिए आज इतनी चुकाना होगी कीमत, जानें लेटेस्ट रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2023-01-05 03:36 GMT
एक लीटर पेट्रोल- डीजल के लिए आज इतनी चुकाना होगी कीमत, जानें लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ
  • पेट्रोल देशभर में पुराने दाम पर उपलब्ध होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि, देश में लंबे समय से पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बात करें आज (05 जनवरी 2022, गुरुवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह हालत बीते करीब 4 माह से भी अधिक समय से बने हुए हैं।

बता दें कि, आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। आइए जानते हैं वाहन ईंधन के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News