क्या बदल गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

वाहन ईंधन कीमत क्या बदल गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2022-11-05 03:35 GMT
क्या बदल गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट
हाईलाइट
  • डीजल भी पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा
  • पेट्रोल के रेट आज भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज (05 नवंबर 2022, शनिवार) तेजी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल जहां 98.57 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 85.05 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। हालांकि, राष्ट्रीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है। आमजनता को बीते 4 माह दी जा रही वाहन ईंधन के रेट में स्थिरता की राहत बरकरार है। यानी कि पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) द्वारा कच्चे तेल में तेजी के बाद जबरदस्त वृद्धि के बाद महंगाई से राहत देने आखिरी बार 22 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News