दशहरा पर आमजन को मिली राहत, जानें आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के क्या हैं लेटेस्ट दाम

वाहन ईंधन कीमत दशहरा पर आमजन को मिली राहत, जानें आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के क्या हैं लेटेस्ट दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2022-10-05 04:25 GMT
दशहरा पर आमजन को मिली राहत, जानें आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के क्या हैं लेटेस्ट दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशवासियों को दशहरा के मौके पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में स्थिरता की राहत मिली है, जो कि करीब 4 माह से जारी है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (05 अक्टूबर 2022, बुधवार) सुबह वाहन ईंधन की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, डॉमेस्टिक मार्केट में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं आया है।  

आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। आइए जानते हैं आज के रेट... 

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News