तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं आज की कीमतें

वाहन ईंधन दाम तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं आज की कीमतें

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-10 03:28 GMT
तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं आज की कीमतें
हाईलाइट
  • 50 दिनों से ​अधिक समय से कोई बदलाव नहीं
  • पेट्रोल डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) की ओर से आज (10 जनवरी 2022, सोमवार) पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 2 माह से अधिक समय ये यह स्थिति बनी हुई है, जब वाहन ईंधन के दाम स्थिर हैं। आखिरी बार दिवाली से पहले केंद्र सरकार द्वारा घटाई गई वैट की कीमतों के बाद बदलाव देखने को मिला था। जिसके बाद कई अन्य राज्यों में भी वैट में कटौती कर आमजन को राहत दी गई थी, हालांकि आमजनों का मानना है कि यह राहत चुनाव को देखते हुए दी गई है। 

वहीं केंद्र और राज्य सरकारों के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी चुनावी मौसम में राहत देने का काम किया और दाम में लगातार कोई फेरबदल नहीं किया। हालांकि यह बात अलग है कि ये कंपनियां कच्चे तेल बाजार के अनुसार दाम में रोजाना बदलाव करने का दावा करती हैं। लेकिन चुनाव आते ही इनका ये दावा बेअसर नजर आता है। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...

भारत पहले से ही कोविड की चपेट में, यूएस ट्रांजिट को विकास में तेजी लानी चाहिए

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

भारत में मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होने से को मिला 2022 का पहला यूनिकॉर्न 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Tags:    

Similar News