कच्चे तेल के दाम में नरमी, सरकारी तेल कंपनियां राहत के नाम पर दे रहीं कीमतों में स्थिरता

फ्यूल प्राइज आज कच्चे तेल के दाम में नरमी, सरकारी तेल कंपनियां राहत के नाम पर दे रहीं कीमतों में स्थिरता

Manmohan Prajapati
Update: 2021-09-10 02:59 GMT
कच्चे तेल के दाम में नरमी, सरकारी तेल कंपनियां राहत के नाम पर दे रहीं कीमतों में स्थिरता
हाईलाइट
  • डीजल की कीमत में आज भी स्थिरता है
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। लेकिन इसका कोई खास लाभ देश की जनता को नहीं मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जिस तरह कच्चे तेल में बढ़त होने पर पेट्रोल और डीजल की कीमतोंं में बेतहाशा बढ़ोतरी कर आमजन की जेब पर भार डाला गया। कच्चे तेल में गिरावट आने पर आमजन को राहत के नाम पर सिर्फ कीमतों में स्थिरता दे रही हैं। 

बात करें आज (10 सितंबर, शुक्रवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है। यह लगातार पांचवा दिन है जब ईंधन के दाम स्थिर हैं। हालांकि देश के करीब 10 से अधिक राज्यों में पेट्रोल के कीमत 100 रुपए के पार है। जबकि डीजल शतक के करीब पहुंच चुका है।

वित्त वर्ष 2022 में देश के सीएडी को 1 फीसदी से अधिक आर्थिक गतिविधियों में तेजी

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, आज देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं...

महानगर    

पेट्रोल (प्रतिलीटर)    

डीजल (प्रतिलीटर)

दिल्ली         

101.34 रुपए

88.77 रुपए

मुंबई     

107.39 रुपए

96.33 रुपए

कोलकाता     

101.72 रुपए

91.84 रुपए

चेन्नई      

99.08 रुपए

93.38 रुपए

भोपाल

109.63 रुपए

97.43 रुपए

फ्यूचर रिटेल ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News