कच्चे तेल में तेजी के बावजूद पेट्रोल- डीजल की कीमतों में राहत

चुनाव का असर कच्चे तेल में तेजी के बावजूद पेट्रोल- डीजल की कीमतों में राहत

Manmohan Prajapati
Update: 2021-11-11 03:27 GMT
कच्चे तेल में तेजी के बावजूद पेट्रोल- डीजल की कीमतों में राहत
हाईलाइट
  • अगले साल की शुरुआत में 5 राज्यों में चुनाव
  • पहले भी चुनाव के दौरान स्थिर रही थीं कीमतें
  • पेट्रोल- डीजल की कीमत में मिल रही है राहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम में इन दिनों तेजी बनी हुई है। लेकिन राहत की बात यह कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने देश में वाहन ईंधन के दाम स्थिर बनाए रखे हैं। आज (11 नवंबर, गुरुवार) लगातार सातवां दिन है, जब पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

माना जा रहा है कि, यह राहत चुनाव के चलते मिल रही है। बता दें कि, अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि यह बात अलग है कि, देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम पर निर्भर होती हैं। लेकिन चुनाव के दौरान सरकारी तेल कंपनियां इस नियम को कायम नहीं रख पातीं। बीते चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जब पूरे 2 माह तक कीमतों को स्थिर रखा गया था।

पेटीएम का आईपीओ अब तक 1.33 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ, आधा दिन बाकी

अब तक 26 रुपए से अधिक की वृद्धि
जानकारी के लिए बता दें, कि हाल ही में केंद्र और राज्यों के करों में कटौती हुई है, जिससे वाहन ईंधन के दाम में कुछ राहत मिली है। लेकिन कीमतों में कटौती और ठहराव से पहले, पिछले 47 दिनों में से 30 बार डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई। 1 जनवरी से, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुल्क में कटौती से पहले 26 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

क्रिप्टो मार्केट कैप पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर के निशान पर पहुंचा

रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

 

 

 

Tags:    

Similar News