चुनावी के बाद फिर कच्चे तेल का राग गाएंगी कंपनियां, बढ़ाएंगी वाहन ईंधन के दाम!

पेट्रोल- डीजल कीमत चुनावी के बाद फिर कच्चे तेल का राग गाएंगी कंपनियां, बढ़ाएंगी वाहन ईंधन के दाम!

Manmohan Prajapati
Update: 2022-02-12 03:43 GMT
चुनावी के बाद फिर कच्चे तेल का राग गाएंगी कंपनियां, बढ़ाएंगी वाहन ईंधन के दाम!
हाईलाइट
  • कच्चे तेल में कई बार उतार चढ़ाव रहा
  • चुनावी मौसम में जमकर बरस रही राहत
  • पेट्रोल डीजल के दाम ज्यों के त्यों रहे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में चुनाव की शुरुआत उप्र से हो चुकी है इसी के साथ आमजन की चिंता शुरू हो गई है। चिंता पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों को लेकर है। दरअसल, खुद को कच्चे तेल पर निर्भर बताने वाली भारतीय तेल विपणन कंपनियां (IOC, HPCL and BPCL) करीब 3 माह से राहत बरसा रही हैं। इन दिनों में कच्चे तेल बाजार में कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन कंपनियों ने कोई बदलाव दाम में नहीं किया। कहा जा सकता है कि चुनावी मौसम में कंपनियां कच्चे तेल की जगह सरकार पर निर्भर हैं।

लेकिन जानकारों का मानना है कि चुनाव खत्म होते ही ये कंपनियां फिर से वाहन ईंधन के दाम बढ़ाएंगी। यानी कि फिर से कच्चे तेल का राग सरकार और सरकारी तेल कंपनियों द्वारा गाया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय बाजार की आड़ में जनता की कमर एक बार फिर से तोड़ी जाएगी। फिलहाल बात करें, आज (12 फरवरी, शनिवार) की तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के दाम...

ब्‍याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर बरकरार

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

शहर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली

95.41 रुपए/लीटर

86.67 रुपए/लीटर

मुंबई

109.98 रुपए/लीटर

94.14 रुपए/लीटर

कोलकाता

104.67 रुपए/लीटर

89.79 रुपए/लीटर 

चैन्नई

101.40 रुपए/लीटर

91.43 रुपए/लीटर

भोपाल

107.23 रुपए/लीटर

90.87 रुपए/लीटर

इंदौर

107.26 रुपए/लीटर

90.92 रुपए/लीटर

ई-रुपी वाउचर की सीमा एक लाख रुपये करने का आरबीआई का प्रस्ताव  

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News