ब्‍याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर बरकरार

आरबीआई मौद्रिक नीति ब्‍याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव, रेपो रेट 4% पर बरकरार
हाईलाइट
  • कमिटी ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक का आज (10 फरवरी, गुरुवार) समापन हुआ। इसी के साथ आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 4% पर बरकरार रखा है। वहीं रिवर्स रेपो रेट भी 3.35% पर बना रहेगा।

आपको बता दें कि, आरबीआई ने लगातार 10वीं बार ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले, रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को ब्याज दरों में बदलाव किया था।

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 17500 के पार

एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कमिटी ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि मॉनिटरी कमिटी के लिए 6 में से 5 सदस्‍य पॉलिसी रुख ‘अकोमोडेटिव’ रखने के पक्ष में थे।

दास ने कहा कि, भारत दुनिया के बाकी हिस्सों से उबरने के एक अलग रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि, वैश्विक बाजारों में कोविड-19 महामारी के चलते काफी चुनौतियां आई हैं। भारत ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए आरबीआई ने अहम भूमिका निभाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि, अब हम कोरोना से निपटने के लिए पहले से बेहतर स्थिति में है।

क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम? जानें आज की स्थिति

दास ने कहा कि, 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रह सकता है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ का भी मानना है कि वैक्सीनेशन और अन्य जरुरी कदम उठाये जाने के चलते भारत तेजी के साथ विकास करेगा।

Created On :   10 Feb 2022 5:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story