क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम? जानें आज की स्थिति

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 10 february 2022
क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम? जानें आज की स्थिति
वाहन ईंधन कीमत क्या चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल- डीजल के दाम? जानें आज की स्थिति
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में उप्र से चुनाव की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ आमजनों की चिंता पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) को लेकर बढ़ गई है। क्योंकि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने लगातार तीन माह से वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आमजनों का मानना है कि यह राहत चुनाव को देखते हुए ही दी गई थी। जब खुद को कच्चे तेल पर निर्भर बताने वाली सरकारी तेल कंपनियां चुनावी मौसम पर निर्भर नजर आ रही हैं। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ये कंपनियां चुनाव के दौरान राहत देती आई हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते हुए कच्चे तेल का हवाला देकर जबरदस्त तरीके से रेट बढ़ाकर आमजन की कमर तोड़ती दिखाई देती हैं। फिलहाल बात करें आज (10 फरवरी, गुरुवार) की तो कोई फेरबदल कीमतों में नहीं हुई है। आइए जानते हैं आज के भाव...

अदाणी ग्रुप ने डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए नई सहायक कंपनी बनाई

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

शहर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली

95.41 रुपए/लीटर

86.67 रुपए/लीटर

मुंबई

109.98 रुपए/लीटर

94.14 रुपए/लीटर

कोलकाता

104.67 रुपए/लीटर

89.79 रुपए/लीटर 

चैन्नई

101.40 रुपए/लीटर

91.43 रुपए/लीटर

भोपाल

107.23 रुपए/लीटर

90.87 रुपए/लीटर

इंदौर

107.26 रुपए/लीटर

90.92 रुपए/लीटर

कारोबार: इंडियन बैंक को 689.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   10 Feb 2022 3:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story