कच्चे तेल में गिरावट, लेकिन तेल कंपनियों ने नहीं की दाम में कटौती

पेट्रोल-डीजल कीमत कच्चे तेल में गिरावट, लेकिन तेल कंपनियों ने नहीं की दाम में कटौती

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-18 03:38 GMT
कच्चे तेल में गिरावट, लेकिन तेल कंपनियों ने नहीं की दाम में कटौती
हाईलाइट
  • कच्चे तेल में बीते सत्र में गिरावट दर्ज हुई
  • देश में वाहन ईंधन में कोई बदलाव नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बीते कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं। इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने करीब ढाई माह से अधिक समय से ऐसी स्थिति बनाकर रखी है। इस समय में कई बार कच्चे तेल में गिरावट देखी गई, लेकिन इन कंपनियों ने एक पैसा की ​कटौती भी नहीं की। यही हाल आज (18 जनवरी, मंगलवार) भी बने हुए हैं।

बता दें कि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने बीते साल 2021 में कच्चे तेल के रेट में मामूली बढ़त होने पर भी जबरदस्त तरीके से वाहन ईंधन के दाम बढ़ाने का काम किया था। कंपनियों के अनुसार वे कच्चे तेल पर निर्भर होती हैं और रोज सुबह कच्चे तेल के अनुसार ही दाम में बढ़त और कटौती करती हैं। हालांकि आमजनों का मानना है कि यह नियम सिर्फ कच्चे तेल में तेजी के दौरान ही चलता है। नरमी के दौरान राहत के नाम पर कंपनियां भाव को सिर्फ स्थिरता रखती हैं! फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

पोंगल त्योहार के दौरान तमिलनाडु में 520 करोड़ रुपये की हुई शराब की बिक्री

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

पेटीएम के शेयर ने भारी नुकसान के बाद की वापसी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Tags:    

Similar News