पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट

वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट

Manmohan Prajapati
Update: 2022-09-19 04:02 GMT
पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, जानें आपके शहर में कितना है रेट
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (19 सितंबर 2022, सोमवार) वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कि कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। यह हालत करीब 4 माह से बने हुए हैं, जबकि बात करें कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 7 माह के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।  

आपको बता दें कि, आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था।   

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News