कच्चे तेल में नरमी, पेट्रोल- डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

Fuel Price Today कच्चे तेल में नरमी, पेट्रोल- डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

Manmohan Prajapati
Update: 2021-08-28 03:19 GMT
कच्चे तेल में नरमी, पेट्रोल- डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
हाईलाइट
  • डीजल के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (28 अगस्त, शनिवार) भी पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार चौथा दिन है जब ईंधन के भाव ज्यों के त्यों बने हुए हैं। बता दें कि बीते माह तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) और उसके साथी उत्पादक देशों में तेल की आपूर्ति बढ़ाने पूर्ण सहमति बनने की घोषणा की गई थी। ऐसे में ईंधन के दाम भी गिरने की संभावना जागी थी।

वर्तमान की बात करें तो, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में नरमी बनी हुई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियां इसका कोई खास लाभ आमजनता को नहीं दे रही हैं। हालात यह कि, एक लीटर पेट्रोल के लिए देश के करीब 19 राज्यों में 100 रुपए से अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। वहीं डीजल भी 100 के करीब है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

LG ने स्मार्ट बिल्डिंग सॉल्यूशंस के लिए हुंडई एलीवेटर के साथ की साझेदारी

113 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल 
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.36 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 112.73 रुपए, इसी राज्य के रीवा में पेट्रोल 112.33 रुपए, इंदौर में पेट्रोल 109.95 रुपए, भोपाल में 109.91 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा जयपुर में एक लीटर के लिए 108.42, मुंबई में 107.52 रुपए, हैदराबाद में 105.54 रुपए, बेंगलुरु में    104.98 रुपए, पटना में 103.99, कोलकाता में 101.82 रुपए और नई दिल्‍ली में    101.49 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल ने भी लगाया शतक
इसी तरह श्रीगंगानगर    में डीजल    102.6 रुपए प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश के अनूपपुर    में 100.33 रुपए, रीवा    में 99.96 रुपए, इंदौर में 97.78 रुपए, भोपाल में 97.72 रुपए,  मुंबई में 96.48 रुपए, चेन्‍नई में 93.52 और दिल्ली में 88.92 रुपए प्रति लीटर है। 

फूड प्राइज के दामों में आई गिरावट से जुलाई में 5.59% पर पहुंची महंगाई दर 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News