तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट दाम किए जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

वाहन ईंधन कीमत तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट दाम किए जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2022-07-29 03:22 GMT
तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट दाम किए जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (29 जुलाई 2022, शुक्रवार) वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, यह स्थिति करीब 3 माह से बनी हुई है। इस अवधि मेंवाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। 

आखिरी बार  21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News