10 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, खरीदने का सही समय, यहां जानिए 10 ग्राम के रेट

सोने में भारी गिरावट 10 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, खरीदने का सही समय, यहां जानिए 10 ग्राम के रेट

bhaskar user3
Update: 2021-09-21 07:00 GMT
10 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, खरीदने का सही समय, यहां जानिए 10 ग्राम के रेट
हाईलाइट
  • वर्तमान समय में 10
  • 000 रूपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में भारी गिरावट देखी गई है। ऐसे में अगर आप सोने के भाव कम होने का इंतजार कर रहे थे तो यह समय खरीदारी करने के लिए काफी उत्तम है। दिवाली का त्योहार भी अब कुछ ही दिनों बाद दस्तक देने जा रहा है, साथ ही शादी का सीज़न भी शुरू होने वाला है। अगर आप खरीदारी के लिए दिवाली तक का इंतजार कर रहे हैं तो विशेषज्ञों द्वारा ऐसे भी अनुमान लगाए जा रहे हैं कि तब तक गोल्ड में उछाल देखने को मिल सकता है। इसलिए अभी सोने के इस गिरे हुए भाव के साथ खरीदारी करने का सही समय है।

बाजार में क्या है सोने-चांदी की स्थिति
चांदी की कीमतों पर अगर नजर डालें तो यहां पर मामूली तेजी देखने को मिली है। कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर आज सोने के भाव में 0.16 फीसदी की गिरावट आई है। इसके साथ सोना 0.16 फीसदी सस्ता होकर 46,205 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं चांदी की अगर बात करें तो यह 0.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 59,615 रूपये प्रति किलोग्राम तक हो गई है।

24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का भाव
अगर आप भी बाजार से सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि सोने के 24 कैरेट और 22 कैरेट के क्या भाव हैं? गुड्सरिटर्न की वेबसाइट के अनुसार देश के सभी शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव अलग-अलग है। बीते दिन की अगर बात करें तो 21 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 49,570 रूपये, मुंबई में 46,120 रूपये, चैन्नई में 47,550 और कोलकाता में 48,240 रूपये थी। वहीं अगर 22 कैरेट सोने के भाव पर नजर डालें तो गुड्सरिटर्न के अनुसार दिल्ली में 10 ग्राम का भाव 45,440 रूपये, चैन्नई में 43,590 रूपये, मुंबई में 45,120 रूपये और कोलकाता में 45,540 रूपये है।

ऐसे हुआ सोना 10 हजार रूपये सस्ता
सोने के पिछले साल की अगर बात करें तो यह अगस्त 2020 में अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुका था। ऐसे में जो लोग सोना खरीदने का मन बना रहे थे उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा था। उस समय सोने की कीमत 56,200 रूपये प्रति 10 ग्राम तक हो गई थी। ऐसे में अगर अभी का रेट देखें तो इसके अनुसार सोना अपने वर्तमान समय में 10,000 रूपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। इस तरह से अगर आप खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो यह समय काफी उपयुक्त है। 

Tags:    

Similar News