अब घर बैठे करें बैंक खाते और मोबाइल नंबर आधार से लिंक, जानें पूरी प्रोसेस

अब घर बैठे करें बैंक खाते और मोबाइल नंबर आधार से लिंक, जानें पूरी प्रोसेस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-06 09:06 GMT
अब घर बैठे करें बैंक खाते और मोबाइल नंबर आधार से लिंक, जानें पूरी प्रोसेस

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने आधार नंबर को मोबाइल नंबर से लेकर बैंक खाते तक लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया हैं। आधार को 6 फरवरी 2018 तक लिंक करवाना होगा और बैंक खाते के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2017 दी है। आखिरी तारीख तक जो भी फोन नंबर आधार से लिंक नहीं करवाए जाएंगे, उन्हें डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। लोगों में इसे लेकर काफी चिंता है, लेकिन अब सरकार लोगों की परेशानी कम करते हुए घर बैठे आधार लिंक करवाने की सुविधा शुरू करने जा रही है। एक दिसंबर से ये काम आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे। UIDAI और टेलिकॉम कंपनियों की बैठक में इसके लिए पॉलिसी तैयार कर ली गई है। दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे। साथ ही बैंक खाते को भी मोबाइल नंबर की ही तरह आप बैंक खाते को बैंक जाए बिना घर बैठे आधार से लिंक कर सकते है।

                                     

ऐसे करें मोबाइल लिंक

                             

-वन टाइम पासवर्ड (OTP) के माध्यम से अपना सिम अब आप घर बैठे ही आधार से लिंक करा सकेंगे। मोबाइल कंपनियां अपनी बेवसाइट पर या किसी स्पेशल ऐप के जरिए ये सुविधा देंगी। इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी के इस्तेमाल के बाद सिम आधार से लिंक हो जाएगी। अगर किसी मोबाइल यूजर ने अपने आधार पर एक से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन लिए हैं तो वो भी अपने आप ही लिंक हो जाएंगे।

-आप चाहें तो इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) की मदद से भी अपना सिम कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए भी कंपनी की बेवसाइट या जारी होने वाले स्पेशल ऐप में खुद को रजिस्टर्ड कराना होगा। इसके बाद IVRS के माध्यम से ग्राहक की सही पहचान होने के बाद सिम अपने आप ही आधार से लिंक हो जाएगा।

-एजेंट घर आकर भी करेगा सिम को आधार से लिंक।

-ज्यादा उम्र के मोबाइल ग्राहकों को ही यह सुविधा दी जाएगी। अगर कोई गंभीर रूप से बीमार है तो उसे यह सुविधा घर पर मिलेगी। इसके लिए ग्राहक को कंपनी से इसकी रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद कंपनी का एजेंट ग्राहक के घर आएगा और प्रक्रिया पूरी करेगा, लेकिन इस दौरान एजेंट ग्राहक का निजी विवरण नहीं जान सकेंगे।

बैंक खाता ऐसे करें लिंक

                              

-इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आधार लिंक किया जा सकता है। इंटरनेट बैंकिंग लॉग करने के बाद "लिंक योर आधार नंबर" का विकल्प चुनें। इस विकल्प पर क्लिक करने से आधार रजिस्ट्रेशन का पेज खुलेगा। इसमें ट्रांजेक्शन अकाउंट, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और कंफर्म आधार नंबर डालना होगा। सबमिट करने के बाद आपको रेफरेंस नंबर मिलेगा। रेफरेंस नंबर को नोट कर लें। आपका आधार खाते से लिंक हो जाएगा। आधार लिंक होने की जानकारी आपके रजिस्टर्ड नंबर पर SMS के जरिए मिलेगी।

-बैंकों ने आधार को बैंक खातों से जोड़ने का एक विकल्प और भी दिया है। खाताधारक अपने बैंक के एटीएम में जाकर भी आधार लिंक कर सकते हैं। एटीएम कार्ड मशीन में डालकर पिन नंबर डालें। विंडो पर ऑप्शन में से सर्विस-रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। आपका खाता कौन सा है, सेविंग या करेंट इस ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर एंटर करना होगा।  बस जैसे ही सब्मिट करेंगे तो आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो जायेगा।

Similar News