IMF ने दी अच्छी खबर, इस साल 7.4% रहेगी भारत की ग्रोथ

IMF ने दी अच्छी खबर, इस साल 7.4% रहेगी भारत की ग्रोथ

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-23 07:29 GMT
IMF ने दी अच्छी खबर, इस साल 7.4% रहेगी भारत की ग्रोथ


डिजिटल डेस्क । अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से अच्छी खबर आई है। IMF ने 2018 में भारत की विकास दर 7.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है जबकि 2018 में चीन की विकास दर 6.8 फीसदी रहेगी। पिछले साल नोटबंदी और GST की वजह से विकास दर में गिरावट आई थी। IMF ने 2019 के लिए भारत की विकास दर 7.8 रहने का अनुमान लगाया है। भारत के बारे में IMF के इस बेहतर अनुमान की वजह से निवेशकों का भारत के प्रति नजरिया बदलेगा। पिछले लगभग दो साल से भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है, जितनी उम्मीद की जा रही थी। पहले नोटबंदी और उसके बाद जीएसटी की वजह से घरेलू अर्थव्यवस्था में।

 

 

इसके मुताबिक भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं मे सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। दावोस, स्विट्जरलैंड में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक शिखर बैठक के मौके पर अलग से जारी अपने ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2019 में भारत की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। ताजा रिपोर्ट में भारत के 2018 और 2019 के लिए वृद्धि दर के अनुमान में अक्टूबर, 2017 के अनुमान की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। IMF ने कहा कि उस समय समान अवधि में चीन की वृद्धि दर क्रमश: 6.6 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़े-उभरती हुई अर्थव्यवस्‍थाओं की सूची में इस साल भी पाकिस्तान से पीछे रहा भारत

IMF ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था राह पकड़ रही है। 2018 और 2019 में इसकी विकास दर 3.9 फीसदी रहेगी। IMF ने कहा कि 2017 में वैश्विक उत्पादन की वृद्धि दर 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ये 2016 के मुकाबले आधा फीसदी अंक अधिक है। विकास दर मे बढ़ोतरी व्यापक रही है। यूरोप और एशिया में वृद्धि दर में बढ़ोतरी चौंकाने वाली है।

Similar News