जरूरी खबर: इस महीने बैंक जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, ये 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

जरूरी खबर: इस महीने बैंक जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, ये 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-01 11:52 GMT
जरूरी खबर: इस महीने बैंक जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, ये 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के कारण देश में लॉकडाउन लगा है, जो 3 मई को खत्म हो जाएगा। देश में कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। वैसे तो देश में लॉकडाउन के कारण बैंक की सुविधाए चालू हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने यानी मई में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। 

आइए जानते हैं, मई महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक:

तारीख  राज्य अवसर

1 मई 2020               

बेलापुर, बंगलूरू, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, तिरुवनंतपुरम 

मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस

3 मई 2020 

 सभी राज्य 

 रविवार

7 मई 2020

 रांची, शिमला, श्रीनगर

 बुद्ध पूर्णिमा

8 मई 2020 

 कोलकाता 

रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्मदिन

9 मई 2020

 सभी राज्य 

 दूसरा शनिवार

10 मई 2020 

सभी राज्य  

 रविवार

17 मई 2020

सभी राज्य

रविवार

21 मई 2020

जम्मू, श्रीनगर

शब-ए-कादर

22 मई 2020

जम्मू, श्रीनगर

जुम्मत-उल-विदा

23 मई 2020

सभी राज्य

चौथा शनिवार

24 मई 2020

सभी राज्य 

 रविवार

25 मई 2020

कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के अतिरिक्त सभी राज्य 

 ईद उल-फित्र

31 मई 2020                

   सभी राज्य

रविवार

      
   
     
     
    
   
        
        
        
        
     
     

 

Tags:    

Similar News