इस बरस महंगा होगा 'गणपति' को घर लाना, 'भगवान' पर भी #GST की छाया

इस बरस महंगा होगा 'गणपति' को घर लाना, 'भगवान' पर भी #GST की छाया

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-19 11:21 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार से यह तो उम्मीद नहीं थी। वैसे जो उम्मीदें नहीं थी वो सब कुछ हुआ तो यह भी सही। खबर यह है कि इस बार अपने घर गणपति विराजना लोगों को महंगा पड़ने वाला है। 30 जून की आधी रात से लागू हुए GST के बाद से कई चीजें महंगी हुई हैं। अब इससे भगवान भी अछूते नहीं हैं। भगवान पर भी GST की छाया हैं। GST की वजह से भगवान की मूर्तियां महंगी हो गईं हैं। इस साल गणेश उत्सव पर गणपति को घर लाना श्रद्धालुओं को मंहगा पड़ने वाला है।

पूर देश में गणेस उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर महाराष्ट्र में यह सबसे अहम त्यौहारों में से एक हैं और पूरे देश में सबसे ज्यादा इसी राज्य में मनाया जाता है। 25 अगस्त से शुरू हो रहे गणेश उत्सव के लिए महाराष्ट्र तैयार हो रहा है। लेकिन उत्सव के इस माहौल में एक चिंता इस बात की है कि पंडालों और घर में गणपति की स्थापना महंगी पड़ने वाली है। सिर्फ मूर्तियां ही नहीं पूजा के सामान पर भी GST का असर पड़ा है।

कितनी महंगी हुई मूर्तियां

गणपति की मूर्तियां ज्यादातर प्लास्टर ऑफ पेरिस यानी पीओपी से बनती हैं। इस पर पहले 8 फीसदी टैक्स था लेकिन अब 12 फीसदी जीएसटी लग रहा है। यानी कि कुल 4 फीसदी की बढ़ोतरी। वहीं मिट्टी से बनी मूर्तियां भी महंगी होंगी। दामों में 30 फीसदी तक का इजाफा होने वाला है। मूर्तियों के दाम में हुई बढ़ोतरी की वजह से गणेश उत्सव मंडलों को भी अपने बजट और प्लान में बदलाव करना पड़ रहा है। सीधी सी बात यह है कि उत्सव समीतियों को इस बार अतिरिक्त चंदे की जरूरत होगी। और यह चंदा भी तो आप लोग ही देंगे। मतलब साफ है कि पांडाल और घर दोनों जगह आपको अपनी जेबें ढिली करनी पड़ेगी।

Similar News