Good News: लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत, आज से 162 रुपए सस्ता मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

Good News: लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत, आज से 162 रुपए सस्ता मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-01 09:22 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर है। आज से देश में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 256 रुपए और 14.2 किलोग्राम वाला ​बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 162.50 रुपए सस्ता मिलेगा। हालांकि हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है।  

महानगरों में गैर सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत
आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 162.50 रुपए सस्ता हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 581.50 रुपए हो गई है, जो पहले 744 रुपए थी। कोलकाता में इसका दाम 774.50 रुपए से घटकर 584.50 रुपए हो गया है, मुंबई में यह 714.50 रुपए से कम होकर 579 रुपए हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 761.50 रुपए का था, जो आज से 569.50 रुपए का हो गया है।

256 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 256 रुपए सस्ता हो गया है। इसके बाद इसकी कीमत 1029.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1285.50 रुपए थी। कोलकाता में इसका दाम 1348.50 रुपए से घटकर 1086 रुपए हो गया है, मुंबई में यह 1234.50 रुपए से कम होकर 978 रुपए हो गया है। वहीं चेन्नई में यह पहले 1402 रुपए का था, जो आज से 1144.50 रुपए का हो गया है।

Tags:    

Similar News