दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों लुढ़के

ओपनिंग बेल दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों लुढ़के

Manmohan Prajapati
Update: 2021-10-29 05:56 GMT
दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों लुढ़के

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (29 अक्टूबर, शुक्रवार) भी गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 465.06 अंकों की गिरावट के साथ 59,519.64 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 132 अंकों की गिरावट के साथ 17,725.30 के स्तर पर खुला। 

फ्यूल प्राइज: पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने रुलाया, आमजन की मदद करने में केंद्र और राज्य सरकारें अक्षम!

आज शुरुआती कारोबार के दौरान TCS, JSW स्टील, HCL टेक, अदानी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं, NTPC, BPCL, HDFC, आयशर मोटर्स और कोटक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (28 अक्टूबर, गुरुवार) बाजार भारी गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 258.56 अंकों की गिरावट के साथ 60,884.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 72.20 अंकों की गिरावट के साथ 18,138.75 के स्तर पर खुला था।

टाटा स्टील के कर्मचारी अब अपनी संतानों और आश्रितों को ट्रांसफर कर सकेंगे नौकरी 

शाम को भी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1158.63 अंकों की गिरावट के साथ 59,984.70 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 353.70 अंकों की गिरावट के साथ 17857.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Tags:    

Similar News