सप्ताह के पहले दिन गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले

ओपनिंग बेल सप्ताह के पहले दिन गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-24 04:43 GMT
सप्ताह के पहले दिन गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी दोनों फिसले
हाईलाइट
  • निफ्टी 61.70 अंक की गिरावट के साथ 17555 पर खुला
  • सेंसेक्स 181.51 अंक की गिरावट के साथ 58856 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (24 जनवरी 2022, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 181.51 अंक यानी कि 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58856 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 61.70 अंक यानी कि 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17555 पर खुला। 

वाहन ईंधन दाम: आज ही करा लें टंकी फुल, जानें क्या हैं पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट

बता दें कि, बीते सत्र (21 जनवरी 2022, शुक्रवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 550 अंकों की गिरावट के साथ 58,914 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 158 अंक की गिरावट के साथ 17,599 के स्तर पर खुला था।

जबकि बंद होते समय भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 427 की गिरावट के साथ 59,037 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 140 अंक की गिरावट के साथ 17,617 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News